द्वितीय विश्व युद्ध, छ्ग की
देशी रियासतों को ‘कोड्स,
फाइटर प्लेन यानी मिर्ची,
बम यानी आलू…{किश्त 275}
द्वितीय विश्व युद्ध 1939 से 1945 तक चलनेवाला विश्व-स्तरीय युद्ध था,लग भग 70 देशों की थल- जल -वायु सेनाएं इस युद्ध में सम्मलित थीं। युद्ध में विश्व दो भागों मे बंटा हुआ था- मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र…। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग 10 करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया। पूर्णयुद्ध का मनोभाव प्रचलन में आया क्योंकि इस युद्ध में लिप्त सारी महा शक्तियों ने आर्थिक,औद्योगिक, वैज्ञा निक क्षमता झोंक दी थी। मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ,युद्ध में 5 से 7 करोड़ लोगों की जानें गईं?क्योंकि महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असैनिक, नागरिकों का नरसंहार- होलोकॉस्ट,पर माणु हथियारों का इस्तेमाल शामिल था।द्वितीय विश्व युद्ध 6 सालों तक लड़ागया विश्व युद्ध की शुरुआत 1 सितंबर 1939 में हुई।जून 1940 में फ्रांस की हार, पश्चिमी यूरोप नाजी व्यव साय में चला गया,ब्रिटेन को कनाडा,ऑस्ट्रे लिया, न्यूजी लैंड,दक्षिणअफ्रीका*भारत*सहित विदेशी साम्राज्यका समर्थन जर्मनी से मिला। लेकिन साम्राज्य दुनिया भर में फैल गया था, ब्रिटेन को उपलब्धता के लिए आपूर्ति, लोगों की आवश्यकता थी, जो कि गेमप्ले पर निर्भर थी जर्मन यू-बोट्स ने ब्रिटिश साथियों को भारी नुकसान पहुँचाया,1940 के शरद ऋतु में जर्मन बम वर्षकों ने लंदन पर हमला करना शुरू कर दिया,जिसे ब्लिट्ज़ के नाम से जाना जाता है,इस युद्ध अंत 2 सितंबर 1945 को हुआ था।द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ही छत्तीस गढ़ में मिले कुछ कागजात को लेकर*आईएएस तारण प्रकाश सिन्हा* ने अपनी वॉल पर लिखा है। युद्ध के समय ब्रिटिश हुकू मत को इस बात का भय था कि भारत पर जापान आक्रमण कर सकता है। उसने इसके लिए तैयारी भी आरंभ कर दी थी। छत्तीसगढ़ में तब तैनात ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक प्रतिनिधि (political agent) ने रायपुर से अप्रैल 1942 को एक पत्र देसी रियासतों को जारी किया। इस पत्र में रियासतों को ‘कोड्स’ देते हुए बताया कि यदि आक्र मण होता है तो जानकारी किस तरह भेजी जाए। यह पत्र, इसका मजमून बड़ा ही दिलचस्प है। इसमें लिखा था कि जानकारी कोड टेली ग्राम से भेजी जाए, इसके लिए कूट-शब्दों का इस्ते माल किया जाए।दुश्मन के हवाई जहाज के लिए मिर्ची बमों के लिए आलू, मशीन गनों की तड़तड़ाहट के लिए फुहारें, मृतकों की संख्या बताने गोभी का प्रयोग करें, घायलों के लिए गाजर… उदाहरण…यदि दुश्मन का एक जहाज आये और बिना किसी कार्यवाही के वापस चला जाये तब स्टेट की तरफ़ से भेजने वाले टेली ग्राम में “एक मिर्च पूर्व से शेष निल “, यदि तीन हवाई जहाजों ने12 बॉम्ब्स गिराए,मशीनगन चलाये जिसमे एक व्यक्ति की मृत्यु हो और तीन लोग घायल हो जाएं तो स्टेट से भेजने वाले टेलीग्राम में ‘तीन मिर्ची दक्षिण पूर्व से drizzle (फुहारे ) nil / slight / heavy 2 आलू,एक गोभी, तीन गाजर“ लिखा जाये। पत्र में यह भी लिखा कि जानकारी भेजने में बहुत सावधानी रखी जाये।सुलभ संदर्भ के लिए मूल पत्र की प्रति शेयर कर रहा हूं।