सीएम की मौत,3 देशों के राष्ट्रीय ध्वज में लपेटा गया था…

सीएम की मौत,3 देशों के
राष्ट्रीय ध्वज में लपेटा
गया था… {किश्त 380}

ओडिसा का कुछ भागकभी सम्बलपुर आदि राज्य बनने के पहले सीपी एंड बरारका हिस्सा था,ओडिसा के सी एम बीजू (बिजयानंद) पट नायक (1916-1997) भारत के एकमात्र व्यक्ति हैं जिनकी मृत्यु पर शरीर को तीन देशों के राष्ट्रीय ध्वज में लपेटा गया था।भारत, रूस और इंडोनेशिया….। बीजू 2 बार ओडिशा के सीएम भी रहे,केंद्रीय मंत्री भी रहे।बीजू पटनायक पायलट थे, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ संकट में था, तब उन्होंने डकोटा लड़ाकू विमान उड़ाकर हिटलर की सेना पर बमबारी की थी।उन्हें सर्वोच्च पुरस्कार भी दिया गया,उन्हें सोवियत संघ द्वारा मानद नागरिकता प्रदान की गई थी।कवड़ियों ने कश्मीर पर हमला किया, तो वह बीजू पटनायक हीथे जिन्होंने 27अक्टूबर 19 47 को एक विमान उड़ाकर सैनिकों को श्रीनगर ले जा कर दिल्ली से श्रीनगर तक एक दिन में कई यात्राएँ कीं, इंडोनेशिया कभी डच यानि हॉलैंड का उपनिवेश था, डचों ने इंडोनेशिया के बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था।डच सैनिकों ने इंडोने शिया के आसपास के समुद्र को नियंत्रण में रखा, किसी इंडोनेशियाई नाग रिक को बाहर नहीं जाने दिया,19 45 में इंडोनेशिया को डचों से मुक्त कराया गया, फिर जुलाई 1947 में पीएम सुतनसजहिर को डचों ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने भारत से मदद मांगी।तब पं. जवाहर लाल नेहरू ने बीजू को तत्कालीन इंडोनेशियाई पीएम सजहिर को भारत लाने के लिए कहा था। 22 जुलाई 1947 को बीजू पट नायक और उनकी पत्नी ज्ञान (पायलेट का लायसेंस प्राप्त) ने अपनी जान की परवाह किये बिना डकोटा विमान से डचों के नियंत्रण क्षेत्र में उड़ान भरते हुए वहां उतरे, बड़ी बहादुरी दिखाते हुए इंडोनेशिया के पीएमको भारत लेकर आए थे,बाद में इंडोनेशिया स्वतंत्र देश बन गया। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी का जन्म हुआ,तो उन्होंने बीजू और उनकी पत्नी को नवागंतुक का नामकरण करने बुलाया था । तब बीजू पटनायक और उनकी पत्नी ने इंडोने शिया के राष्ट्रपति की बेटी का नाम मेघावती रखा था।1950 इंडोनेशिया ने बीजू पटनायक, उनकी पत्नी को देश की मानद नागरिकता पुरस्कार ‘भूमि पुत्र’ प्रदान किया था।स्वतंत्रता के 50वें वर्ष में इंडोनेशिया के सर्वो च्च मानद पुरस्कार ‘बिंटांग जस उत्तम’ से सम्मानित किया गया। बीजू की मृत्यु पर,इंडोनेशिया में 7 दिनों का राजकीय शोक मनाया गया,रूस में एक दिन का राजकीय शोक मनाया गया और सभी झंडे उतारे गए.. यह बताना जरुरी है, बीजू के पुत्र नवीन पटनायक 2000 से 2024 के विधान सभा चुनाव तक ओडिसा के सीएम ऱह चुके हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *