भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कोदई माता मंदिर में की पूजा, क्षेत्रीय विकास का दिया आश्वासन

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ – बस्तर संभाग के नगरनार में आयोजित ऐतिहासिक वार्षिक मेला 2025 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर वे बीजापुट स्थित कोदई माता मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों और बस्तर की सुख-समृद्धि की कामना की। मेला के दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

क्षेत्रीय मुद्दों पर गंभीरता से किया विचार

बीजापुट में ग्रामीणों से संवाद करते हुए किरण देव ने कोदई माता मंदिर के विकास, सड़क मरम्मत और गांव के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा, “जनता की अपेक्षाएं हमारी प्राथमिकता हैं। हर गांव का विकास हमारा संकल्प है।

पारंपरिक मेलों से जीवंत है बस्तर की संस्कृति

मंदिर में पूजा के बाद किरण देव ने कहा, “नगरनार का यह वार्षिक मेला हमारी परंपरा, संस्कृति और सामूहिकता का प्रतीक है। बस्तर की पहचान ही मेले, मंडई और लोकसंस्कृति से है।” उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन न केवल सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं बल्कि स्थानीय परंपराओं को भी संरक्षित रखते हैं।

जनसमुदाय को शुभकामनाएं, नेताओं की उपस्थिति

किरण देव ने मेले में आए सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सफलता की कामना की। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, विजित देव, सरपंच वासुदेव, पूर्व सरपंच त्रिपती नागेश, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, हरि साहू, गंगाधर पुजारी, कमलेश बधेल, मोहन नाईक, राजेश शर्मा, राधे पन्र्दे, और रूपेश समरथ जैसे कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *