रायपुर।छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही बादलों की घनी चादर छाई हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों तक अंधड़, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
आज इन 12 जिलों में हो सकती है हल्की बारिश
आज जिन जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, वे हैं:
-
रायपुर, दुर्ग, कोरबा, महासमुंद, बेमेतरा, जांजगीर,
-
बलौदाबाजार, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोंडागांव और बीजापुर।
गुरुवार को पेंड्रारोड, बलरामपुर और सरगुजा में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना बारिश की वजह
मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे मुख्य कारण है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन, जो वर्तमान में मध्य भारत पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा, गर्जन और बिजली चमकने की स्थिति बनी हुई है।
बस्तर संभाग के जिलों में येलो अलर्ट
बस्तर संभाग के जिलों बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा और बस्तर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
राजधानी में भी बदलाव के संकेत, गर्मी से मिली राहत
राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से ही मौसम में नमी और ठंडक का एहसास किया जा रहा है। अधिकतम तापमान में कमी आई है। गुरुवार को राजनांदगांव 42 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। लेकिन आज बादलों की मौजूदगी ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी है।
मौसम अपडेट एक नजर में:
जिला | संभावित मौसम स्थिति |
---|---|
रायपुर | बादल व हल्की बारिश |
सरगुजा | ओलावृष्टि के आसार |
बस्तर संभाग | येलो अलर्ट + गरज-चमक |
राजनांदगांव | गर्म लेकिन राहत के आसार |